♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

MHOW. सप्ताह का सफरनामा

श्रेय लेने की होड़… महेश्वर जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परयोजना की मंजूरी राज्य शासन द्वारा दे दी गई है ।इस योजना के माध्यम से इंदौर धार खरगोन जिलोंं के 122 गांव के किसान लाभान्वित होंगे परियोजना बनाने को लेकर राजनीतिक शुरू हो गई है कांग्रेस नेता संजय शर्मा का कहना है कांग्रेस द्वारा योजना बनाई गई थी वहीं दूसरी और विधायक समर्थको का कहना है विधायक श्री ऊषा ठाकुर ने योजना को मंजूरी दिलाई है और आने वाले दिनों में काम भी शुरू हो जाएगा नेता आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करते रहे पर किसानो को फायदा तो मिलेगा l. *मानपुर थाना प्रभारी के भरोसे* .        .
जिले का प्रमुख फोरलेन थाना मानपुर वर्तमान में निरीक्षक के अभाव में प्रभारी के भरोसे चल रहा है विगत दिनों यहां एक घटनाक्रम होने के बाद पुलिस के आल्हा अधिकारी मौका निरीक्षण कर चुके हैं प्रभारी को बदलकर प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई परंतु स्थाई थाना प्रभारी कब नियुक्त होगा यह चर्चा का विषय है दूसरी और मानपुर से हटाए गए निरीक्षक को दूसरे थाने पर पोस्टिंग मिल गई है l.                                      *राजस्व विभाग चर्चा में*… राजस्व विभाग में पदस्थ एक अधिकारी वरिष्टों या नेताओं की केवल इसलिए नहीं सुन रहे हैं कि उनका निवास स्थान विधायक के गृह क्षेत्र में है आम चर्चा के बाद अब यह जानकारी विभाग केे जिला कप्तान तक पहुंची हैै देखना है आगेे क्या होता है                                               *कांग्रेस जिंदा है*.. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो गए उनका यह मानना कि विधानसभा में कांग्रेस का अब वजूद नहीं रहेगा परंतु कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोयल के जन्म दिवस कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य दिलीप सिंह गोयल के आमंत्रण पर जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 3000 से अधिक नेता व कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर बता दिया कि कांग्रेस अभी जिंदा है और गुटबाजी खत्म हो गई l.                                  और अंत में*. महू प्रेस क्लब अध्यक्ष राधे कौशल की टीम के सक्रिय रूप से मैदान में आने के चलते शहर में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के बीच पत्रकारों की पूछ परख बढ़ गई है l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles