♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यादव का दौरा. लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं युवा मोटीवेशन स्पीकर मितेंद्र सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान , प्रदेश महासचिव शादाब खान जिलाध्यक्ष दौलत पटेल , के महू आगमन पर
पिगडम्बर चौराहा पर स्वागत किया गया जहां से अतिथियों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
तत्पश्चात महू कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया एवं आगामी लोकसभा चुनाव को केसे लड़ा जाये उस पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गजेंद्रसिंह राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाटिल, सद्दाम पटेल अरविंद गुनावद, शाकिर खान, विशाल शर्मा, मुस्तकीम कुरैशी, मुकुल मीणा, अशोक चौहान उपसरपंच, जनपद सदस्य मनीष वर्मा, जनपद सदस्य विलीन पाटीदार, सन्नी सिंह राजपूत, विपिन यादव, दिगपालसिंह तोमर, रोहित अग्रवाल, यदूनंदन पाटीदार, मनीष डावर, सचिन गुप्ता सचिन चौधरी, अफरोज खान, विनोद भार्गव, अरूण गुर्जर, लोधी मनीष वर्मा, अलअमन खान, रोहित जाट, गोलू दरबार, युवराज ठाकुर, सुभम राठौर, सुजीत चौधरी, शाहरूख पटेल, कालू भाई, अमन पाटील सहित सैकड़ो युवा कांग्रेस पदाधिकारीगण पुरे महू विधानसभा से पधारे एवं सभी ने एक साथ प्रण लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपने अपने बूथ से विजय बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव रवीश जादम ने किया आभार कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाटिल ने माना l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles