♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महू किशनगंज-सांतेर पंचायत के ब्रिज निर्माण का आज भूमि पूजन

ढाई करोड़ की लागत से होगा 2-लाइन ब्रिज का निर्माण, आसपास की पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा!   यहां आए दिन होते थे हादसे, पंचायत क्षेत्र के निवासियों की मांग पर बनाया जा रहा ब्रिज.

महू। किशनगंज पंचायत क्षेत्र में आने वाले सांतेर जाने वाले रास्ते की पुलिया के ब्रिज का निर्माण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर करेंगी। इस ब्रिज का निर्माण ढाई करोड़ की लागत से होगा। जिसमे 2-लाइन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस ब्रिज के निर्माण  से हरसोला पंचायत जाने वाले नागरिकों को सुविधा मिलेगी।

जनपद पंचायत अध्यक्ष सरदार मालवीय ने बताया कि इस ब्रिज पर बरसात के दिनों में पानी ऊपर से बहता है, जिसकी वजह से एक युवक भी मौत के मुंह में समा चुका है। जिसका शव भी प्रशासन अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। इस हादसे के बाद से ही किशनगंज पंचायत क्षेत्र के निवासियों ने आने वाले समय में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हो, जिसको लेकर कई बार शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपे। परंतु निराकरण का हल नहीं हो पाया। हालांकि पिछली बार विधानसभा क्षेत्र में मंत्री रह चुकी उषा ठाकुर ने ब्रिज निर्माण को लेकर काफी प्रयास किए, परंतु निर्माण कार्य की लागत स्वीकृत नहीं होने की वजह से ब्रिज का निर्माण नहीं हो पाया। अब ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर भूमि पूजन करने पहुंचेगी। इस ब्रिज के निर्माण से जहां ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी, तो वहीं बरसात के दिनों में कोई भी ग्रामीण दुर्घटना का शिकार नहीं होगा। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक उषा ठाकुर के साथ भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश परसावदिया,
वरिष्ठ नेता कंचन सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार, सुभाष महोदय, डॉ रीता उपमन्यु, जनपद प्रतिनिधि सुजल सिंह भी मौजूद रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles