♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्वामी विवेकानंद की जयंती व युवा दिवस के उपलक्ष में स्कूलो में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार ,

मंत्रोच्चारण के साथ सभी ने किया सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपाल भाती के कई आसनों का कराया अभ्यास

महू। शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय व शासकीय कन्या शाला में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती व युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सूर्य नमस्कार का संचालन रेडियो के माध्यम से किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ-साथ सभी ने सूर्य नमस्कार किया। साथ ही योगाभ्यास भी कराया गया, जिसमें अनुलोम-विलोम, कपाल भाती सहित कई आसनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष सरदार मालवीय थे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह चौहान, सुनील गहलोत, कन्या शाला प्राचार्य आरएस नर्गेश, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य नरेश वर्मा सहित विद्यार्थी उपस्थित थे। इस दौरान दोनों स्कूलों में सूर्य नमस्कार, प्राणाया और योगाभ्यास किया गया। जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय ने स्वामी विवेकानंद को महान योगी बताया। साथ ही विवेकानंद की तरह अपने कर्म में तत्पर रहने की बात कही। अंत में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके पद चिन्ह पर चलकर देश और दुनिया में नाम कमाने की बात कही।
…………………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles