♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महू विधानसभा में कांग्रेस की हार पर समीक्षा बैठक

कांग्रेस के प्रदेश सचिव शक्ति सिंह
महू। महू में कांग्रेस की विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक स्थानीय चोपड़ा वाटिका में मंगलवार को आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं ने खुलकर विगत विधानसभा चुनावों में किये गए कार्यों एवं चुनावों के दौरान आयी तकलीफों तथा कांग्रेस की हार पर बेबाकी से अपनी बात वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखी। बैठक को सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस हार से कार्यकर्ता निराश न हों माहौल कांग्रेस के पक्ष में था मतदाता भाजपा को हराना चाहता था किंतु ईवीएम मशीन की वजह से कांग्रेस की हार हुई। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भी इवीएम के खेल को समझ गए और इसके विरोध में हैं उन्होंने बागी प्रत्याशी को लेकर कहा कि जिस व्यक्ति को कांग्रेस ने वर्षों उपकृत किया उसी ने धोखा दिया जो मां रूपी अपने दल को धोखा दे सकता है वह किसी का सगा नहीं हो सकता। बैठक को संबोधित करते हुए इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि इंदौर जिले में विधानसभा चुनावों की समीक्षा की यह पहली बैठक है। भाजपा सिर्फ देश को धर्म के माध्यम से बांटने की कोशिश कर रही है तथा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है जो बागी उम्मीदवार के साथ गए वे कांग्रेस संगठन के नहीं व्यक्ति विशेष के साथ थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि जो कार्यकर्ता कांग्रेस के बुरा वक्त में साथ थे कांग्रेस का अच्छा समय आने पर उन्हें कार्यकर्ताओं की पूछ परक की जाएगी एवं मतलबी गद्दार कांग्रेस को कांग्रेस संगठन में जगह नहीं दी जाएगी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ काम करने वालों की पूरी सूची बनाकर पीसीसी में भेजी जा चुकी है कांग्रेस को कांग्रेसी ही हराते हैं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शक्ति सिंह गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि अभी समय है लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस में  गुटबाजी को खत्म करना जरूरी है संजय शर्मा,  रुक्मणी निनामा चौहान, पूर्व पार्षद मुजीब कुरैशी, कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पू खान वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुनंदन पाटीदार एहसान पटेल जगदीश यादव हंसराज वर्मा बाबूलाल भूत अफसर पटेल दिनेश कलसिया आरिफ खान मोइनुद्दीन कुरैशी अकरम कुरैशी कमल चौधरी देवेंद्र राजकुमार बागड़ी अग्रवाल शेखर मालवीय संतोष बुंदद श्वेता डिसूजा जय नेगी प्रेम चौहान गोरी वर्मा विपुल जैन सहित युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वितुल चौहान, नन्दकिशोर पटेल रामपुरिया, देवेंद्र अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन विष्णु मालवीय एवं अजय सिंह धनावत ने किया आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के जोश को देख महसूस कर रहे हैं कि वे हारे नहीं बल्कि छल और धन बल के चक्रव्यूह में उन्हें भाजपा ने उलझाने का कार्य किया किंतु गर्व है कार्यकर्ताओं पर जो दबे नही डरे नहीं और अब आगे भी किसी को दबना या डरना नहीं है मैं हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा हूँ हम मिलकर कांग्रेस को और मजबूत बनाएंगे और सही और सच्चे कार्यकर्ताओं को अब न्याय मिलेगा उनकी बातें सुनी जाएंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles