
उज्जैन के मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की कवायत पर विराम लग गया है और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे वही राजेंद्र शुक्ला को जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम एवं श्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। शिवराज सिंह ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।दो डिप्टी सीएम होंगे – जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।
नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से विधायक हैं। श्री यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मालवा निमाड़ में हर्ष की लहर दौड़ गई है इसके पूर्व कांग्रेस की ओर उज्जैन के ही श्री प्रकाश चंद्र सेठी को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था l