
विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के 15 नेता निष्कासित
महूl मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महू विधानसभा क्षेत्र के 15 नेताओं को कांग्रेस प्रत्याशी विरोधी निर्दलीय प्रत्याशी का खुलकर सहयोग करने के चलते 6 वर्ष से के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है इस आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह के नाम से जारी किया गया है इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल चोरल क्षेत्र के सरपंच अशोक सैनी पूर्व सरपंच दिलीप मुकाती इकबाल पटेल मानपुर नगर अध्यक्ष राजू सिंह ठाकुर पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार के पुत्र अनूप सिंह दरबार सहित 15 नेता शामिल है मिली जानकारी के अनुसार और भी नेताओं को निष्कासित किया जा सकता है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने 2 दिन पूर्व ही कांग्रेस के विरोध मैं काम करने वाले नेताओं को पार्टी से निकलने की बात कही थी इस कार्रवाई के बाद देखना है क्षेत्र में कितने कांग्रेस नेता दरबार के साथ जाते हैं इन नेताओं को निष्कासित करने से दरबार और मजबूत होंगे क्योंकि यह सभी अब खुलकर दरबार के लिए काम करेंगे l