
भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर का सघन जनसंपर्क जारी ग्रामीण क्षेत्रों में इतना मिला प्यार की लोगों ने जेसीबी से बरसा दिए फूल
महू। भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर का जनसंपर्क अभियान संघन जारी है। इस जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं का प्यार उन्हें मिल रहा है, तो वही जगह-जगह उनका भव्य स्वागत भी किया जा रहा है। घर-घर पहुंच कर लोगों का आशीर्वाद जुटा रही भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर के समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन पर जेसीबी से फूल भी बरसा दिए।
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर का जनसंपर्क अभियान विधानसभा महू क्षेत्र के ग्राम सिलोटिया से शुभारंभ किया गया। जहां पर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने गांव-गांव में पहुंचकर विधानसभा महू क्षेत्र में 24 सौ करोड़ के विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। वही जिन क्षेत्र में आज भी समस्याएं हैं वहां की उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर अपने जनसंपर्क अभियान में फफून्द, कराडिया, मतलबपूरा, चैनपुरा, जाकूखेड़ी, कुमटी, भोजकाराड़िया, जफराबाद, सगळाखाली, अंबाड़ा, बिरम, रोल, बड़ा कांकरिया, छोटा काकरिया, कव्वाली, भिचोली और कमदपुर गांव में देर रात जनसम्पर्क किया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान तहसील की विभिन्न क्षेत्रों के आने वाली पंचायत के गांव-गांव के कार्यकर्ता समर्थक भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर के स्वागत के लिए उत्साहित नजर आए।