♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा प्रत्याशी ठाकुर को मिल रहा जनसमर्थन

MHOWl विधानसभा ELECTION..  भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर के जनसंपर्क अभियान में शुक्रवार को सुबह 9 बजे सिग्नल विहार में एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद ग्राम भैंसलाए पंचायत से जनसंपर्क अभियान में घर-घर पर लोगों ने दीदी का जोरदार स्वागत किया, कहीं जेसीबी के माध्यम से उन पर खूब फूल बरसाए, तो कहीं घर-घर पर उनका मुंह मीठा कराया गया। भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने मतदाताओं से जनसंपर्क दौरान निवेदन भी किया है कि 4 नवंबर को शाम 4 बजे आजाद मैदान पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। जिसमें प्रदेश भर की सभी लाडली बहन सभा में अपने भाई का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। साथ ही भाजपा सरकार को पूर्ण विजय दिलाये। ग्राम भेसलाई में सर्वप्रथम पूर्व सरपंच स्व. भेरूसिंह पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यकर्ताओं की आम सभा में सम्मिलित हुई। जिसमे दिनेश कंचन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी व समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भैंसलाय ग्राम पंचायत से निकले जनसंपर्क अभियान सोनवाय आम्रपाली, पिपलिया मल्हार, बजरंगपुरा, हरनिया खेड़ी, मालवीय नगर, बोरखेड़ी, कालिंदी विहार, शांति विहार, नागदा, , उमरिया क्षेत्र में पहुंचा। सभी जगह दीदी का स्वागत सत्कार जारी रहा। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles