♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मध्य प्रदेश में जनता का आशीर्वाद फिर मिलेगा – फडनविश

महू l
भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही संपूर्ण मध्य प्रदेश की यात्रा महू विधानसभा में 3 घंटे देरी एवं भारी बारिश के बीच विश्वास नगर नगर में पहुंची यहां पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं लाडली सेना ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस एवं कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर का ढोल ताशो के साथ स्वागत किया जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी सरदार मालवीय ने उपयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा में पधारे श्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास नगर की सभा में केंद्र की मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समूह को दी विश्वास नगर से यात्रा चौपाटी,भाटखेडी फाटा,रायल
टाऊन,शांति नगर,गायकवाड,धारनाका होते हुए महु नगर की ओर प्रस्थान की जहां पर दर्जनों मंचों से अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा के रूप में किया गया ड्रीमलैंड चौराहे पर हुई सभा में श्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से सभा को संबोधित करते हुए सबका साथ सबका विकास के संकल्प को लेकर मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की सनातन धर्म को लेकर भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किये,कैबिनेट मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने भी महू विधानसभा में किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया इस अवसर पर जन आशीर्वाद यात्रा के संभाग प्रभारी जयपाल सिंह चावड़ा,सावन सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम यादव,कंचन सिंह चौहान, ओमप्रकाश परसावदिया,उमेश महेश्वरी,शेखर बुंदेला,विष्णु शुक्ला,शेलेश गिरजे,रीता उपमन्यु,जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय,उपाध्यक्ष बीरबल डावर जिला महामंत्री सुनील तिवारी,जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह चौहान, वर्मा सिंह, शिव शर्मा, मनोज ठाकुर, जय कोहली,मंडल अध्यक्ष राय बहादुर सिंह तवर, मनोज पाटीदार,पूजालाल निनामा,सुनील गहलोत,सुनील यादव,सुभाष पाटीदार,मुकेश शर्मा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि महेश यादव,महेश बागड़ी,राजेश वर्मा,विजय श्रीवास,संगीता भार्गव,मुकेश जरिया,मोहन यादव,सुन्नु यादव,ऋषभ सोलंकी,अमित जोशी,क्रांति वर्मा,धर्मेंद्र जाट,रोहित डाबी भारतीय जनता पार्टी के सरपंच गण जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे सभा का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने किया
आभार विधायक प्रतिनिधि महेश यादव ने माना

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles