♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधानसभा 2 में निकली हजारों युवाओं की बाइक रैली, गुजरात की विधायक पाटिल ने स्कूटी और विधायक मेंदोला ने चलाई बुलेट भगवा रंग में रंगे 5 हजार से अधिक युवा बाइक लेकर निकले ढोल ढमाके के साथ निकली बाइक रैली

(दिनेश राठौर  ) इंदौर। विधानसभा 2 में विधायक प्रवास अभियान के तहत युवा मोर्चा द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई। जिसमें हजारों युवाओं के साथ प्रवासी विधायक श्रीमती संगीता पाटिल और लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला सम्मिलित हुए।

भव्य बाइक रैली की शुरुआत विधायक पाटिल और विधायक मेंदोला ने खाती समाज धर्मशाला से भाजपा का झंडा फहराते हुए की। ढोल ढमाको के साथ शुरू हुई बाइक रैली में हजारों युवाओं के साथ गुजरात की विधायक श्रीमती संगीता पाटिल ने स्कूटी चलाई तो विधायक रमेश मेंदोला ने बुलेट चलाई, हजारों युवा भाजपा के नारे लगाते हुए चल रहे थे, पूरे समय विधायक पाटिल और विधायक मेंदोला गाड़ी चलाते हुए यात्रा में शामिल रहे।

विशाल बाइक रैली में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था, जोशीले अंदाज में निकली बाइक रैली में 5 हजार से युवा सम्मिलित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में भाजपा के झंडे थे वे झंडे लहराते हुए चल रहे थे।

बाइक रैली में विधायक श्रीमती संगीता पाटिल और विधायक रमेश मेंदोला सहित हजारों युवा भगवा रंग में रंगे नजर आए, सिर पर भगवा टोपी और गले में भगवा टुपट्टा पहने सभी भाजपा कार्यकता दिखे।

बाइक रैली रविदास धर्मशाला से शुरू होकर वीणा नगर रविदास नगर हीरानगर, सुखलिया स्किन 54, विजयनगर , सत्यसांई चौराहा होते हुए गुजराती कॉलेज पर समाप्त हुई।

रैली के समापन पर विधायक संगीता पाटिल ने कहा कि विधानसभा 2 में निकली बाइक रैली में उमड़े युवाओं के जनसैलाब से बहुत अभिभूत हुई, युवाओं का जोश देखकर बहुत आनंदित हुई, इसी तरह हजारों युवा एक जूता का विधानसभा 2 में 1 लाख से अधिक मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर चलें और चुनाव में जीत दिलाए।

विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि विधानसभा 2 में विशाल बाइक रैली में युवाओं का जोश दिखा, सभी युवा एकजुट होकर चुनाव तक मेहनत और लगन के साथ कार्य करना है।

हजारों युवाओं ने कहा कि विधानसभा 2 में विधायक रमेश मेंदोला को 1 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीताकर का इतिहास बनाएंगे,एकजुट होकर परचम लहराएंगे।

इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर मंत्री राजू सिंह चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य पांडे, श्रीकांत दुबे,विजेंद्र सिंह परिहार,युवा मोर्चा के निक्की राय,रोहित चौधरी,युवा मोर्चा के अंबेडकर मंडल अध्यक्ष लियुष यादव, श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अभिजीत ठाकुर,रामायण मंडल के अध्यक्ष लक्की चौकसे,बालीनाथ मंडल के अध्यक्ष सतीश चौहान,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष दुष्यंत वर्मा,संत मौनी बाबा मंडल के अध्यक्ष चंदन पाल, सोनू ठाकुर,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष राधा राठौर,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles