♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर मानपुर से जानापाव के लिए निकली महिलाओं की विशाल कावड़ यात्रा l  

                                                                                 इस्माइल सैफ़ी ….                                               मानपुरl नगर में जय श्री महांकाल महिला कावड़ यात्रा के द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन सावन माह के पंचम सोमवार को किया गया। नगर की पहली महिला कावड़ यात्रा में नगर सहित आसपास क्षेत्र की महिलाऐं बड़ी संख्या में शामिल हुई। कावड़ यात्रा राऊ खलघाट फोरलेन मानपुर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से पूजा पाठ ओर महा आरती के साथ प्रारम्भ हुई।कावड़ यात्रा बैंड बाजे, ढोलधमाको, महादेव की सवारी, घोड़े, आदि के साथ निकली। महिलाएं माँ नर्मदा का जल लेकर भक्ति भाव के साथ भजन गाते, सुनाते, हुई यात्रा में चल रही थी। कावड़ यात्रा नीलकंठेश्वर मंदिर से अन्नपूर्णा चौराहे, गवलीपुरा, हाट बाज़ाररोड, शंकर मंदिर चौराहा होते हुए निचला बाजार, चबूतरा चौक, सदर बाजार, तेजाजी चौक,नाका चौक, बस स्टैंड होती हुई

जानापाव जाने के लिए राऊ खलाघाट फोरलेन पहुची। यात्रा का स्वागत करने के लिए यात्रा मार्ग पर लोगो ने कई मंच भी लगाए थे। जगह जगह पर रबडी, मिठाई, फरियाली खिचड़ी, चाय आदि की व्यवस्था भी की गई थी। कावड़ यात्रा यात्रा
कांकरिया, ग्वाड़ा, यशवन्तनगर, राजपुरा कुटी होती हुई ऐतिहासिक मंदिर जनकेश्वर धाम महादेव मंदिर पहाड़ स्थितजानापाव पहुँची। जनकेश्वर धाम मंदिर पर सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया। आयोजको द्वारा भोजन की सभी की भोजन व्यवस्था राजपुरा कुटी जानापाव मार्ग स्थित समाज सेवी अजय सेठ पाटीदार के शिव कोल्डस्टोरेज पर रखी गई थी। कावड़ यात्रा में प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगर परिषद अध्यक्ष रवीना पवन यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष द्वय सुभाष महोदय, रवि यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
रामकरणभाभर, सतीश पाटीदार, भरत दा पाटीदार,
विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र
बाजडोलिया, विनोद जाट बडुलिया,शैलेन्द्र पटेल,
हुकुम साहू, सुनील शर्मा सुक्का,,बब्बू गुर्जर, अशोक जाट साँवरा, महेश चौधरी,योवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन यादव,
पूर्व एल्डरमेन राधेश्याम कुमरावत,अभिषेक मित्तल, ओम प्रकाशउपाध्याय,जितेंद्र बरनेला,गजरा सेठ, रामचन्द्र ओसारी,नीलकंठेश्वर महादेव के प्रमुख विजय ठाकुर,
मानपुर नगर परिषद के पार्षदगण मीना राधेश्याम कुमरावत, गोपाल वर्मा, प्रमिला अशोक गिरवाल, गजेंद्र गुजरिया, गुज्जर बाई, आशा अभिषेक मित्तल, नर्मदा जितेंद्र प्रजापति, आशीष जैन, जयश्री पाटीदार, अंकित शर्मा,दिनेश पाटिदार, पिंटू बिरथरे, गोलू ठाकुर, अजय जायसवाल, मुकेश जैन,दिनेश पाटीदार,
दिपेश तोमर,सहित सेकड़ो
धर्मप्रेमी लोगो ने कावड़ यात्रा में भाग लेकर पुण्य कमाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles