
महू के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए जारी की गई 74 लाख रुपए की राशि…..

मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 जुलाई 2023 को प्रदेश के लगभग 80 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए ₹25000 की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ऑनलाइन हस्तांतरित की विधायक प्रतिनिधि महेश यादव ने उपयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि महू विधानसभा के भी लगभग 300 छात्र छात्राओं को कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री उषा जी ठाकुर ने स्थानीय जय गोविंद गोपीनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र एवं छात्र छात्राओं के साथ प्राचार्य गणों का भी सम्मान कर वितरित की
इस अवसर पर सुश्री उषा जी ठाकुर ने अपने उद्बोधन में महू विधानसभा के छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए छात्र छात्राओं को राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह करते हुए व्यसन एवं मोबाइल से दूर रहकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया l विधानसभा के 232 शासकीय स्कूलों के नाम करण अमर शहीदों एवं क्रांतिकारियों के नाम किए जा चुके हैं उनका आगामी अगस्त माह में नामकरण भी प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि बनाकर करने के निर्देश कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा जी ठाकुर ने कार्यक्रम में दिए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश प्ररसावदिया,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामकिशोर शुक्ला,जिला महामंत्री सुनील तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजेंद्र सिंह,जिला पंचायत सदस्य वर्मा सिंह,जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय,उपाध्यक्ष बीरबल डावर,अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे,विधायक प्रतिनिधि सुनील यादव, जितेंद्र बाजडोलिया, भाजपा जिला मंत्री सुभाष पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार,सुनील गहलोद, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माधव सिंह बामनिया,उत्कर्ष विद्यालय के प्राचार्य नरेश वर्मा, गवली पलासिया हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य वंदना श्रीवास्तव, जेजे स्कूल के प्राचार्य जय सिंह पवार,जनपद सदस्य मुकेश वरनासिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल दादक,नगर महामंत्री महेश बागड़ी,राजेश वर्मा, राज कपूर वर्मा,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष क्रांति वर्मा धर्मेंद्र जाट,रोहित डाबी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ऋषभ सोलंकी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुन्नु यादव,पूर्व नगर अध्यक्ष अमित जोशी, गोपी आंजना,संदिप शर्मा,सुभाष डाबर,अजजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डावर,आत्माराम वसुनिया, प्रेमं पटेल,राजेश पाटीदार सहित महू के 36 विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकों के साथ शिक्षक गण भी उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि महेश यादव ने किया आभार जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डाबर ने माना
उपयुक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी बीके कौशल ने दी