♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लाडली लक्ष्मी बहना :मध्य प्रदेश का गहना- मंत्री उषा ठाकुर.                                   

महू में हितग्राही – लाभार्थी सर्म्मेलन में 10,000 से अधिक महिला -पुरुषों ने भाग लिया भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र में व प्रदेश में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही -लाभार्थियों का एक विशाल सम्मेलन डोंगरगांव स्थित भेरूलाल पाटीदार कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ। महू की लोकप्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस लाभार्थी- हितग्राही सम्मेलन के मुख्य अतिथि धार -महू सांसद छतर सिंह दरबार थे। इंदौर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. राजेश सोनकर व इंदौर जिला प्रभारी तेजसिंह सेंधव के विशेष आतिथ्य में यह सम्मेलन संपन्न हुआ।
इस लाभार्थी- हितग्राही सम्मेलन में महू विधानसभा क्षेत्र के 10,000 से अधिक महिला पुरुषों ने भाग लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। लाभार्थियों ने बार-बार हाथ उठाकर इस बात का समर्थन भी किया कि प्रदेश में भाजपा मामा शिवराज सिंह चौहान व केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के नेतृत्व में चलाई जाने जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है। सभी ने हाथ उठा कर संकल्प लिया कि आगामी नवंबर में होने वाले मध्य प्रदेश के चुनाव व मई 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुनः बहुमत से जिताएंगे।
डॉ राजेश सोनकर ने विस्तार से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा यह *भाजपा सरकार ही है जो कहती है वह पूरा करती है । अब आपको यह तय करना है कि आप कल्याणकारी कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनावों में विजयी बनाएं।*
मंत्री उषा ठाकुर ने विश्वास जताते हुए सभी लाडली लक्ष्मी बहना को बधाई दी व कहा की हर महीने की 10 तारीख को मामा शिवराज जी आपके खाते में ₹1000 डाल देंगे। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं दी हैं, जिसका लाभ प्रदेश और महू की जनता को भी मिल रहा है। *लाडली लक्ष्मी बहना, मध्यप्रदेश का गहना हैं।* इसके बाद अब *पंचायत स्तर पर 21 -21 बहनों की लाडली लक्ष्मी सेना बनाई जाएगी।* जिसमें उन्हें अस्त्र-शस्त्र चलाना, अपने पैरों पर खड़े होना, और आत्मरक्षा के लिए तैयार रहने के गुर भी सिखाएंगे। मंच को तेज सिंह सेंधव, कंचनसिंह चौहान, राधेश्याम यादव, शेखर बुंदेला, ओम प्रकाश परसाविदया, राम किशोर शुक्ला ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सर्व श्री रामलाल प्रजापति, डॉ रीता उपमन्यु, मोहनसिंह रघुवंशी , सुभाष महोदय , कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष शिव शर्मा,दिनेश पटेल, संतोष पाटीदार ,शैलेश गिरजे ,राजेन्द्र हर्षवाल, सुभाष पाटीदार, वीरेन्द्र आन्जना , गोपी पटेल, सुनील यादव, व बिहारीलाल, पीयुष अग्रवाल,।, मनोज पाटीदार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर,जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय कोहली,बीके कौशल, संगीता भार्गव, नरेंद्र खंडेलवाल , पूंजालाल निनामा, दिनेश सिंह चौहान, सुभाष महोदय,अनिल दंधक, प्रहलाद सिंह ठाकुर,नवीन तिवारी,महेश बागडी, सचिन पाटीदार,निलेश पाटीदार, मांगीलाल चौधर ,जसवंत सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डावर सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मंचासीन रहे।
इस अवसर पर मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से सभी मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा से स्वागत किया। तत्पश्चात मनोज पाटीदार, रायबहादुर सिंह, पुन्नालाल निनामा आदि ने मंचासीन अतिथियों का भाजपा के दुपट्टे से स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील गहलोत व महेश यादव ने किया। व आभार का दायित्व जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय ने निभाया । 
कार्यक्रम में अमित जोशी ,सुरेंद्र चौहान , मुकेश सोलंकी व ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा के पदाधिकारी , पंच, सरपंच और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के सुन्नु यादव व साथियों द्वारा मंत्री उषा ठाकुर व सांसद दरबार का भव्य स्वागत किया गया। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles