♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शकुनी मामा का निधन

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। वे 78 साल के थे। गुफी पेंटल पिछले 8 दिनों से  अस्पताल में भर्ती थे। कहा जा रहा था कि उनकी हालत बेहद गंभीर थी। ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर गूफी पेंटल के निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया है।

उनके निधन की खबर इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो गुफी पेंटल का शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा। गूफी ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बीआर चोपड़ा के मशहूर शो ‘महाभारत’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने इस शो में शकुनी मामा का किरदार निभाया था। उनकी फिल्मों की लिस्ट में दिल्लगी (1978), देस परदेस (1978), दवा (1997) और सम्राट एंड कंपनी जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles